फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The security guard who arrived after receiving information about the commotion was beaten up

Ghaziabad News: हंगामे की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
The security guard who arrived after receiving information about the commotion was beaten up
गाजियाबाद। विजयनगर सिद्धार्थ विहार की एक सोसायटी में नशे में शोर मचाने और हंगामा करने की शिकायत सोसायटी निवासियों ने गार्ड से की। मौके पर सुरक्षा गार्ड पहुंचे तो हंगामा करने वाले परिवार ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की और उनका मोबाइल भी फेंककर तोड़ दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां मारपीट करने वाले परिवार के लोगों ने गार्ड से माफी मांगी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोसायटी में एक परिवार फ्लैट में किराये पर रहता है। रविवार रात उन्होंने किसी के पदोन्नति के होने पर पार्टी की। इसके बाद नशे में परिवार के लोग पहले तो पार्क में झगड़ा करने लगे। इसके बाद उन्होंने फ्लैट पर जाकर भी हंगामा किया। आसपास के लोगों ने सोसायटी के सुरक्षा गार्डों से इसकी शिकायत की थी। सुरक्षा गार्ड ने परिवार को समझाने का प्रयास किया था लेकिन महिला समेत तीन लोगों ने गार्ड से अभद्रता करने के साथ उनके साथ मारपीट की। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed