{"_id":"68599fe905e9b32f0a00c644","slug":"the-second-accused-of-murdering-ravi-sharma-was-arrested-in-an-encounter-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106392-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रवि शर्मा की हत्या करने वाला दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रवि शर्मा की हत्या करने वाला दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। चार दिन पूर्व थाने के सामने पूर्व विधायक के भतीजे रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला वांछित 25 हजार के इनामी दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। पुलिस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं, पीड़ित परिवार को शस्त्र देने व सुरक्षा की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम व पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया है।
एसीपी लिपि नागायच ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि रवि शर्मा की हत्या करने वाला दूसरा आरोपी अजय कुमार उर्फ मिनी क्षेत्र में बाइक से घूम रहा है। वह अपने घर जाने के बाद दूर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस व स्वॉट टीम ने सलेमाबाद झाल के पास चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच बाइक सवार व्यक्ति रावली मार्ग से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने हुसैनपुर मार्ग की तरफ बाइक दौड़ा ली।
पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। वह ढिडार मिलक रावली मार्ग पर पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक फिसल गई। अपने आप को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अजय कुमार उर्फ मिनी उर्फ छोटू निवासी मिलक रावली बताया। आरोपी के कब्जे से तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद हुई ।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश अजय उर्फ मिनी ने बताया कि 18 जून की रात थाने के सामने हुई रवि शर्मा की हत्या में वह शामिल था। रात में चोरी छिपे बाइक से अपने घर जा रहा।
तनाव देख गांव में पुलिस तैनात
18 जून कि रात हुई रवि शर्मा की हत्या के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। इतना ही नहीं पुलिस पीड़ित व आरोपियों के घर नजदीक होने के लगातार गश्त कर रही है। मृतक रवि शर्मा के परिवार में पत्नी मधु शर्मा,11 वर्षीय बेटे प्रियांश, बेटी परी, पिता रविंद्र शर्मा, मां सुमन, ताऊ बिजेंदर आदि हैं। बेटा प्रियांश व बेटी परी अपने पिता को याद करके बिलख रहे हैं। हर समय वह रवि के बार में ही पूछते रहते है।
डीएम व पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा दिलाने की मांग की
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के पदाधिकारी सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। लोगों ने पुलिस कमिश्नर के नाम अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर परिवार की सुरक्षा की मांग की। इसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां भी पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। लोग थाने के सामने हुई हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। विनोद मिश्रा, चन्द्रेश शर्मा, दीपक शर्मा, विजय गौड़, संजीव शर्मा, ओमपाल शर्मा, मनोज कौशिक, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।