फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The police launched the 'Your Police, At Your Doorstep' campaign.

Ghaziabad News: पुलिस ने चलाया आपकी पुलिस, आपके द्वार अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The police launched the 'Your Police, At Your Doorstep' campaign.

विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने सोमवार को महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आपकी पुलिस, आपके द्वार अभियान चलाया। यह अभियान मिशन शक्ति छह के तहत आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और महिलाओं के सामने इंदिरापुरम और कौशांबी एसएचओ हाथ जोड़कर उन्हें जागरूक करते दिखे।
इस दौरान महिलाओं समेत अन्य लोगों को महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि सोमवार को मिशन शक्ति 6 के तहत जोन में 3801 घरों में जाकर पुलिस ने दस्तक दी और लोगों को जागरू किया। महिलाओं को उनके अधिकारों को बताया और पुलिस को बेहिचक आकर अपनी समस्याएं बताने की अपील की। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई है। डीसीपी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और गणमान्य लोगों से भी बातचीत की गई। उन्हें अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। पुलिस ने जागरूकता और सुरक्षा संबंधी पंफ्लेट भी वितरित किए।
विज्ञापन

-----
महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

लोनी। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को अंकुर विहार थाना क्षेत्र में आपकी पुलिस आपके द्वार अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा और अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी योगेंद्र पवार, मिशन शक्ति टीम पिंक बूथ और एंटी रोमियो स्क्वायड ने अभियान में हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चों को असुरक्षा या उत्पीड़न पर बिना डर पुलिस से संपर्क करने को प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed