फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants stole jewelry worth 15 lakhs by cutting the bag in the auto

Ghaziabad News: ऑटो में बदमाशों ने बैग काटकर 15 लाख के गहने चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stole jewelry worth 15 lakhs by cutting the bag in the auto
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में साले की शादी में दिल्ली से आए परिवार के व्यक्ति का बैग काटकर ऑटो सवार बदमाशों ने 15 लाख के गहने चोरी कर लिए। घर पहुंचने पर बैग से दवाई निकालने के दौरान उन्हें चोरी का पता चला। मामले में उन्होंने क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने 14 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली के संगम विहार निवासी विशाल जोशी गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सनराइज विला सोसायटी में उनका साला ललित मोहन रहता है। 14 अप्रैल को उसकी शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वे 12 अप्रैल को परिवार के साथ आए थे। सेक्टर-62 से वे क्रासिंग रिपब्लिक आ रहे थे। एक ऑटो के जरिये वे विजयनगर तक आ गए वहां से दूसरा ऑटो अचानक पीछे से आया, जिसमें पहले से ही चार लोग सवार थे। क्राॅसिंग रिपब्लिक आने के लिए वे उस ऑटो में बैठ गए। घर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बैग से ऑटो सवारों बैग काटकर गहने चोरी कर लिए हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed