फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The lawyer first received a message of one rupee deduction, then three and a half lakh rupees were withdrawn from his account.

Ghaziabad News: अधिवक्ता को पहले मिला एक रुपया कटने का मैसेज, फिर खाते से निकले साढ़े तीन लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The lawyer first received a message of one rupee deduction, then three and a half lakh rupees were withdrawn from his account.
मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने सीकरी मार्ग निवासी अधिवक्ता के बैंक खाते से 3.52 लाख रुपये साफ कर दिए। अधिवक्ता को पहले एक रुपया कटने का मैसेज मिला और फिर इसके दो दिन बाद चार दिन के अंदर उनके खाते सेे साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की रकम साफ हो गई। अधिवक्ताओं ने बैंककर्मियों पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए बैंक में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

नगर की संजीवनी एस्टेट कॉलोनी निवासी विनोद पाल तहसील मुख्यालय पर प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि नगर के रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक शाखा में उनका खाता है। खाते में न तो नेटबैंकिग सुविधा है और न ही डेबिट कार्ड लिया हुआ है। बीते 29 अक्टूबर को विनोद पाल के मोबाइल पर खाते से एक रुपया कटने का मैसेज आया। विनोद ने बैंक में खाते से मोबाइल नंबर हटाने का प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद विनोद के खाते से 1 नवबंर से 4 नवंबर के बीच 3 लाख 52 हजार रुपये कट गए। विनोद को खाते से रकम कटने का मैसेज भी नहीं मिला। उन्होंने टॉल फ्री नंबर पर कॉल की तो रकम खाते से साफ होने की जानकारी मिली। सोमवार को विनोद पाल साथी अधिवक्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैंक पहुंचे और बैंककर्मियों पर लापरवाही व आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगा हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। बैंक प्रबंधक रोशन कुमार सिंह का कहना है कि शाखा से संबंधित कार्य प्रार्थना पत्र के समय ही कर दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed