{"_id":"6ace9336d95e38f12700ab1b","slug":"the-foul-odor-and-the-noise-of-machinery-exacerbated-the-nuisance-caused-by-the-warehouse-workshop-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25371-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोदाम-वर्कशॉप से परेशानी को दुर्गंध और मशीनों के शोर ने बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोदाम-वर्कशॉप से परेशानी को दुर्गंध और मशीनों के शोर ने बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ओम नगर रिहायशी इलाके में संचालित छोटी-बड़े गोदाम और वर्कशॉप निवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। क्षेत्र में कई केमिकल फैक्टरियां चलने से लोगों को दुर्गंध, कंपन और मशीनों के शोर ने लोगों के श्रवण शक्ति पर असर डालना शुरू कर दिया है। निवासियों का आरोप है कि फैक्टरियों से निकलने वाले वेस्ट और केमिकल की गंध के कारण घरों में रहना भी दूभर हो रहा है।
छोटी-छोटी फैक्टरियों से निकलने वाले केमिकल से तेज दुर्गंध आने से आसपास के घरों के लोग परेशान हो रहे हैं। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी होती है। वहीं, मशीनों के लगातार संचालन से होने वाले कंपनी और शोर के कारण निवासियों की श्रवण शक्ति भी कम होने लगी है। इसके अलावा लोगों ने गोदाम और वर्कशॉप से निकलने वाले अपशिष्ट के उचित निस्तारण को लेकर भी परेशानी जताई है। निवासी धीरज ने बताया कि ओम नगर की गलियां पहले से ही संकरी हैं। ऐसे में गोदाम और वर्कशॉप के आसपास वाहनों के खड़े होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। इससे आवागमन में बाधा आती है। इतना ही नहीं, सड़क पर वाहनों की पार्किंग से कई बार लोग निकलने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
क्या बोले लोग
- ओम नगर में चल रहे केमिकल गोदाम और वर्कशॉप से आने वाली दुर्गंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई बार तो घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। -राजीव त्यागी, निवासी।
विज्ञापन
- गोदाम और वर्कशॉप की मशीनों से कंपन व शोर से लोगों में श्रवणशक्ति में भी समस्या आने लगी है। अधिक डेसीबल से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। -राहुल शर्मा, निवासी।
- इलाके की गलियां काफी संकरी हैं। गोदाम और वर्कशॉप के आसपास गाड़ियां पार्क होने से लोगों को वाहन तो दूर पैदल भी आने-जाने में दिक्कत होती है। -ब्रजवीर सिंह, निवासी।
- नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदूषण नियंत्रण विभाग को केमिकल वेस्ट का उचित निस्तारण कराना चाहिए।-सौरभ अग्रवाल, निवासी
- फॉगिंग न होने से घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है, सुबह-शाम मच्छर लगते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भी बाहर भेजने से बीमारी का डर लगा रहता है।- कृष्ण कुमार, निवासी
- निगम में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार निवासियों को धरातल पर कार्य के बजाय सिर्फ आश्वासन ही मिला।- नीरज चौहान, निवासी