फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The BJP state president called upon party workers to unite

Ghaziabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का किया आह्वान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The BJP state president called upon party workers to unite
गाजियाबाद। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के साथ विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पंकज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक मतदाता तक पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 11 विधान परिषद सीटों पर कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ प्रचार में जुटने के लिए कहा। इससे लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी को सही से पहुंचाया जा सकेगा। यह बैठक संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी
विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने सभी वर्तमान और पूर्व प्रतिनिधियों को एक पोलिंग सेंटर की जिम्मेदारी दी है। इसमें उन्हें सभी मतदाताओं की जानकारी रखने के लिए कहा गया है। साथ ही, कार्यकर्ताओं से समय-समय पर बैठक कर स्थिति के बारे में जानकारी लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, मंत्री केपी मलिक, सांसद अरुण गोविल, विधायक सोमेंद्र तोमर, सदर विधायक संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed