फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   THA-Noida Ganga water can not be stored for

टीएचए-नोएडा के लिए स्टोर नहीं हो सकेगा गंगाजल

Sat, 08 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
THA-Noida Ganga water can not be stored for
ad - फोटो : Getty Images

गंगनहर बंदी के दौरान इस बार भी टीएचए और नोएडा की कालोनियों के लिए गंगाजल स्टोर नहीं हो सकेगा। सिंचाई विभाग का मसूरी के पास गंगनहर में रेग्यूलेटर (गेट) लगाने का प्रोजेक्ट दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। छह महीने से इसका निर्माण कार्य बंद है। ऐसे में एक महीने के गंगनहर क्लोजर के दौरान दोनों क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने दिल्ली की जलापूर्ति के लिए मुरादनगर में गेट बनाया हुआ है। गंगनहर बंद होते ही यह गेट बंद कर दिया जाता है। गंगनहर बंदी के बावजूद करीब 10 से 12 दिन तक दिल्ली को पानी की आपूर्ति मिलती रहती है। इसी तरह टीएचए और नोएडा की कालोनियों के लिए गंगनहर में गेट बनाया जाना है।
विज्ञापन


नोएडा अथॉरिटी और जीडीए ने इसके लिए करीब साढ़े चार करोड़ की फंडिंग की है। सिंचाई विभाग ने गेट बनाने के लिए सिविल वर्क पूरा कर लिया है। अब लोहे के गेट लगाए जाने हैं, लेकिन जल निगम और सिंचाई विभाग के बीच यह प्रोजेक्ट फंस कर रह गया है। लगभग छह महीने से इसका काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम इसके लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदार बता रहा है तो सिंचाई विभाग का कहना है कि जल निगम फंड रिलीज नहीं कर रहा। दोनों विभागों की खींचतान में खामियाजा नोएडा और टीएचए के लाखों लोगों को भुगतना पड़ेगा।

अधिकारी बोले
गंगनहर रेग्यूलेटर निर्माण के लिए 4.5 करोड़ में से 2.5 करोड़ रुपया सिंचाई विभाग को जारी कर दिया गया है। अब सिंचाई विभाग लोहे के गेट लगाने का काम शुरू करे तो उसे बाकी पैसा भी रिलीज कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग की देरी से गेट का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इस बार भी नहर में गंगाजल स्टोर नहीं हो पाएगा। - आरके अग्रवाल, गंगाजल प्लांट प्रभारी


जल निगम को गेट लगाने से पहले पैसा जारी करना था। बीते साल नवंबर महीने में जल निगम को पत्र भेजकर पैसा मांगा गया था। अभी तक पैसा नहीं दिया गया। इसकी वजह से गेट नहीं लग पाए हैं। फंड मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - अरविंद यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed