फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager raped after giving her intoxicant in cold drink

Ghaziabad News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped after giving her intoxicant in cold drink
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनेजर ने दुष्कर्म किया। घटना दो महीने पहले की है। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर मैनेजर समेत दो आरोपियों ने धमकी दी। आरोपी ने ब्लैकमेल कर किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया और उसे बुरी तरह पीटा। किशोरी ने पुलिस को मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म और एक अन्य पर धमकी देने का मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


किशोरी एक फार्म हाउस के पास रहती है। उसने शिकायत दी कि 21 जनवरी 2024 को वह फार्म हाउस पर गई थी। इस दौरान मैनेजर ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जैसे ही वह बेसुध होने लगी तो आरोपी ने जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके घर में माता-पिता को बताने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि 26 जनवरी को वह फार्म हाउस में काम करने गई थी तो मैनेजर ने ऊपर कमरे में बहाने से बुलाया। वह जैसे ही कमरे में गई तो पीछे से दूसरे युवक ने दरवाजा बंद कर दिया। और फिर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने पर किशोरी के जीजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मैनेजर को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने किसी से कुछ बताया तो वह उसके माता-पिता को सभी कुछ बता देगा। इससे वह घबरा गई। उसने अपने जीजा से मैनेजर द्वारा गंदी हरकत करने की बात को झूठला दिया। किशोरी ने बुधवार को अपने जीजा के साथ टीला मोड़ थाने पहुंचकर मैनेजर और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने दुष्कर्म और अन्य धारा में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed