{"_id":"57374dea4f1c1b577991a248","slug":"technical-college-students-admit-card-will-not-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल कॉलेज रोक नहीं पाएंगे स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निकल कॉलेज रोक नहीं पाएंगे स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्निकल कॉलेज स्कॉलरशिप न मिलने पर स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड नहीं रोक पाएंगे। यदि कोई कॉलेज ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ एकेटीयू सख्त कार्रवाई करेगा। एकेटीयू के सेमेस्टर एग्जाम 20 मई से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों की मनमानी रोकने के लिए एकेटीयू ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मुताबिक टेक्निकल कॉलेज स्कॉलरशिप न मिलने पर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड नहीं देते। इसके बाद स्टूडेंट पर दबाव बनाया जाता है कि वह पूरी फीस पेनाल्टी के साथ दे।
विज्ञापन
जो स्टूडेंट फीस देने में असमर्थ होता है तो उसका भविष्य खराब हो जाता है। कॉलेज अकसर स्टूडेंट्स से निर्धारित फीस से ज्यादा वसूलते हैं। इससे स्टूडेंट्स का आर्थिक उत्पीड़न होता है। इसे रोकने के लिए ही नई गाइडलाइन तैयार की गई है।
विज्ञापन
जिसमें स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड कॉलेज नहीं रोकेंगे। यदि किसी स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है तो वह जमा की गई फीस रसीद दिखाकर यूनिवर्सिटी से एडमिट कार्ड ले सकता है। फिर यूनिवर्सिटी संबंधित कॉलेज पर कार्रवाई करेगी।