{"_id":"6aea34aaec8ff5e24e0a5a88","slug":"teachers-assigned-to-blo-duty-crisis-looms-over-half-yearly-examinations-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1015403-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिक्षक गए बीएलओ ड्यूटी में अर्धवार्षिक परीक्षाओं पर गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिक्षक गए बीएलओ ड्यूटी में अर्धवार्षिक परीक्षाओं पर गहराया संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं में शिक्षकों की भारी कमी के कारण पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जिले के प्रमुख और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज समेत कई कॉलेजों के हालात इतने खराब हैं कि परीक्षाओं के संचालन कराने में भी समस्या हो रही है। शिक्षकों के अभाव में एक-एक परीक्षा कक्ष में 120-120 विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है, जबकि मानक के अनुसार 40 विद्यार्थियों को ही बैठाया जा सकता है।
विद्यालय प्रधानाचार्यों के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी, बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), सुपरवाइजर और जनगणना जैसे प्रशासनिक कार्यों में लगाई गई है। इसके चलते इंटर कॉलेजों में दैनिक व्यवस्था संभालना और परीक्षा हॉल में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। समस्या केवल परीक्षाओं के संचालन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, वहां आगामी यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराने में अड़चन आ रही है। शिक्षकों के परीक्षा कक्षों में व्यस्त रहने और प्रशासनिक ड्यूटियों में लगे होने के कारण नियमित कक्षाओं की पढ़ाई लगभग ठप पड़ गई है। इससे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर सीधा असर पड़ रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि परीक्षाओं के समय शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों से मुक्त रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो सके।
केस 1:
सुशीला बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम भारद्वाज ने बताया कि उनके यहां परीक्षाएं तो शिक्षकों के अभाव में जैसे तैसे संपन्न कराई जा चुकी हैं। लेकिन शिक्षकों की तैनाती गैर शैक्षणिक कार्यों में होने की वजह से कक्षाएं खाली रहती हैं।
विज्ञापन
केस 2:
शंभू दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। उनके यहां 25 शिक्षकों की तैनाती बीएलओ और जनगणना में हैं। एक ही परीक्षा कक्ष में तीन गुना विद्यार्थियों को बैठाना पड़ रहा है।
केस 3:
सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने बताया कि कुल 36 शिक्षक है और इनमें से 33 की गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी लगाई है। ऐसे में अर्धवार्षिक परीक्षाएं तीन शिक्षकों के भरोसे है। 120-120 विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठाकर परीक्षाएं कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
-- --
मामला संज्ञान में है, ड्यूटी जिला निर्वाचन कार्यालय से लगाई जाती है। गैर शैक्षणिक कार्यों से जल्द ही शिक्षक मुक्त हो जाएंगे। पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। बुद्धप्रिय सिंह, डीआईओएस