फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tata Steel business head stabbed to death in Ghaziabad

घर से दो किमी दूर मिला शव: गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या, 17 दिन पहले दिल्ली हुआ था तबादला

Sat, 04 May 2024 09:14 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद/साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद/साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 May 2024 09:14 PM IST
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक टाटा स्टील के बिजनेस हेड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। 17 दिन पहले दिल्ली तबादला हुआ था। घर से दो किमी दूर खेतान स्कूल के खेल मैदान के बाहर शव मिला है। 

विज्ञापन
Tata Steel business head stabbed to death in Ghaziabad
मृतक विनय त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में शुक्रवार रात टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी (42) की डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूटने के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उनका शव घर से दो किमी दूर खेतान स्कूल के खेल मैदान के पीछे नाले में फेंक दिया। पिता विशम्भर सिंह त्यागी ने शालीमार गार्डन थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी विनय त्यागी पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के पास एरोसिटी टी-3 में टाटा स्टील कंपनी में बिजनेस हेड के पद पर कार्यरत थे। वह रोजाना मेट्रो से ऑफिस जाते थे। शुक्रवार रात करीब 11:21 बजे ऑफिस से घर लौटने के दौरान उन्होंने पत्नी रुचि को कॉल कर कहा कि उनके पास डेढ़ लाख रुपये कैश और लैपटॉप है। वह उन्हें लेने राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन आ जाएं। उन्होंने व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भी रुचि को भेजी थी। रुचि जब मेट्रो स्टेशन पहुंचीं तो वहां विनय नहीं मिले। इसके बाद वह घर पहुंचीं और विनय के आने का इंतजार करने लगीं।

उन्होंने दोबारा व्हाट्सएप पर लोकेशन देखा तो वह डिलीट हो चुकी थी। फोन करने पर वह स्विच ऑफ था। डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद परिजन गाड़ी से उनकी तलाश करने लगे। सुबह साढ़े तीन बजे खेतान स्कूल के खेल मैदान के पीछे सर्विस रोड पर नाले में एक हाथ देख बेटे अरमान ने गाड़ी रोक दी। पास में गए तो देखा कि विनय का शव पड़ा था। परिजन उन्हें मोहननगर स्थित अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विनय के सीने व पेट में गहरे घाव थे। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांंच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिन पहले दिल्ली हुआ था तबादला
विनय पिछले कई साल से कोलकाता में नौकरी करते थे। 17 अप्रैल 2024 को उनका कंपनी ने दिल्ली में तबादला कर दिया था। वह पत्नी रुचि त्यागी, बेटे अरमान व ओम त्यागी, पिता विशम्बर सिंह त्यागी, मां संगीता त्यागी, छोटे भाई वरुण त्यागी के साथ रहते थे। पिता विशम्बर त्यागी मौसम वैज्ञानिक थे, सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के साथ ही रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो सोसायटी के लोग और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस सुरक्षा पर भी लोगों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन

आठ टीमें कर रहीं जांच
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पिता की शिकायत पर लूट व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए आठ टीमों को लगाया है। विनय त्यागी के मोबाइल फोन की सीडीआर से लेकर अन्य तथ्य जांचने के लिए टीम ने कंपनी से भी संपर्क किया है। विनय के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और ज्यादा स्पष्ट हाे सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed