फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swine flu... two more patients found in the district; testing begins at the Joint Hospital.

Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू...जिले में दो और मरीज मिले, संयुक्त अस्पताल में शुरू हुई जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Swine flu... two more patients found in the district; testing begins at the Joint Hospital.
गाजियाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को दो नए मरीज मिलने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। नए मरीजों में एक रईसपुर और दूसरा विजयनगर क्षेत्र का रहने वाला है। इसके साथ ही संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए अस्पताल में फीवर क्लीनिक भी शुरू किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी से अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के 39 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 19 मरीजों को हालत के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा चुका है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों और संदिग्ध मामलों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीजों को संक्रमण से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। अस्पतालों में लोगों को मास्क लगाने, हाथों की स्वच्छता रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, कई मरीज और तीमारदार अस्पतालों में बिना मास्क के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अब जल्दी मिल सकेगी रिपोर्ट
किट उपलब्ध होने के बाद बृहस्पतिवार से संयुक्त जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच शुरू हो गई। अस्पताल को ऐसी किट उपलब्ध कराई गई है, जिसमें एक साथ 10 सैंपल लगाए जा सकते हैं। इससे कम संख्या में सैंपल होने पर जांच के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले अस्पताल में एक साथ 96 सैंपल लगाए जाने वाली किट उपलब्ध थी। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर तक तीन सैंपल जांच के लिए लगाए जा चुके थे। फिलहाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के सैंपल का अधिक दबाव नहीं है। जरूरत के अनुसार मरीजों की जांच की जा रही है।

संदिग्ध मरीजों के लिए फीवर क्लीनिक
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की पहचान और उपचार के लिए एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल में फीवर क्लीनिक भी संचालित किया जा रहा है। बुखार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की प्राथमिक स्क्रीनिंग के बाद उन्हें फीवर क्लीनिक भेजा जाता है। यहां मरीज की मेडिकल हिस्ट्री दर्ज करने के साथ जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है।एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फीवर क्लीनिक के माध्यम से बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मरीज किस क्षेत्र से आ रहे हैं, इसका रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। इससे संक्रमण वाले इलाकों की निगरानी में मदद मिल रही है।


अभी स्थिति नियंत्रण में
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम और मरीजों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और बीमारी का अधिक प्रभाव नहीं है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने, मास्क लगाने और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed