फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swine flu confirmed in two new patients; the count has reached 44

Ghaziabad News: दो नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, संख्या हुई 44

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Swine flu confirmed in two new patients; the count has reached 44
गाजियाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भोजपुर और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। वर्तमान में 23 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता का कहना है कि लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की पहचान, उपचार और बचाव को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, तीन दिन से अधिक समय तक खांसी, अत्यधिक थकान और शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और बीमारी के लक्षण होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचने की अपील की है। विभाग की नजर नए मामलों पर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed