{"_id":"6acbf91b79beb3b196058763","slug":"suspicious-death-of-female-engineer-in-pg-accommodation-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25311-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीजी में इंजीनियर युवती की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीजी में इंजीनियर युवती की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय इंजीनियर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह नीतिखंड -1 स्थित पीजी में शव मिला। पुलिस ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती की पहचान शिवांगी के रूप में हुई, जो शामली निवासी थीं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उन्हें दो माह पहले ही नोएडा की एक कंपनी में नौकरी मिली थी। शनिवार सुबह शिवांगी के पिता ने उन्हें कई बार फोन कॉल की लेकिन कॉल नहीं उठाई। इसके बाद उन्होंने पीजी संचालक को फोन कॉल की। संचालक ने बताया कि सुबह से शिवांगी के कमरे का गेट नहीं खुला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस को शिवांगी बेड पर अचेत हालत में मिलीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि युवती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यदि परिजन शिकायत दर्ज कराते हैं, तो मामले की जांच की जाएगी।