फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Suspicion of adulteration; 686 kg of sauce seized

Ghaziabad News: मिलावट की आशंका, 686 किग्रा साॅस सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of adulteration; 686 kg of sauce seized
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को मिलावट की आशंका और अन्य अनियमितताओं पर करीब एक लाख रुपये की कीमत की 686 किलोग्राम टोमैटो केचप सॉस को सीज किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जगह-जगह कार्रवाई करते हुए छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विभाग की आयुक्त और डीएम के आदेश पर सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने जगह-जगह कार्रवाई की है। चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि धौलाना में यूपीएसआईडीसी फेस-दो की डेनगी एग्रो फूड इंडस्ट्रीज पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि सॉस के पैकेट पर पता पूरी तरह से दर्ज नहीं था, अधूरे पता और मिलावट की आशंका पर टोमेटो केचप, चीज ड्रेसिंग का एक-एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा करीब एक लाख रुपये की कीमत की करीब 686 किलोग्राम टोमैटो केचप सीज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, हापुड़ नगर में मोहल्ला चमरी के पास रिलायंस रिटेल लिमिटेड के स्टोर पर जांच की गई। इस दौरान चीजी सॉस, टोमैटो केचप, मिक्स फ्रूट जैम, कलोंजी टमाटर की चटनी का एक-एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed