फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Supply of contaminated water for eight months; residents staged a protest.

Ghaziabad News: आठ माह से गंदे पानी की सप्लाई, लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water for eight months; residents staged a protest.
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल वार्ड नंबर 43 की शीला गली में पिछले आठ माह से गंदे पानी की समस्या है। कम दबाव से पानी आने से भी लोग परेशान हैं। पाल समाज के लोगों ने पार्षद, नगर निगम और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान की मांग की। लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन डालने के दौरान पानी की मुख्य लाइन टूट गई थी। इससे उन्हें गंदे पानी की आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि पानी के कनेक्शन ठीक कराने में 1000 से 1200 रुपये खर्च हो रहे हैं। बाहर से मैकेनिक बुलाने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने सीवर लाइन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में पानी कम दबाव से आता है और गलियों का निर्माण भी नहीं हुआ है। इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से दो बार शिकायत की जा चुकी है। प्रदर्शन में अरुण तोमर, राकेश पाल, संदीप पाल और विक्की पाल मौजूद रहे। जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत का काम कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed