फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   student killed for ransom in ghaziabad

गाजियाबाद : फिरौती के लिए छात्र की हत्या, मौसी के लड़के ने 15 लाख के लिए किया था अगवा

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
सार

परिजनों की तरफ से खोड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने मौसी के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर ल लिया।  

विज्ञापन
student killed for ransom in ghaziabad
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदना एनक्लेव निवासी 10 वर्षीय हर्ष उर्फ कान्हा की 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए मौसी के लड़के (17) ने दोस्त राजकुमार और आकाश के साथ मिलकर चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने 11 अप्रैल को हर्ष को स्कूटी से किडनैप किया था। 

विज्ञापन


परिजनों की तरफ से खोड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने मौसी के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां बुधवार शाम उसने हर्ष का शव नोएडा सेक्टर सेक्टर 54 के खरगोश पार्क में बताया। 
विज्ञापन


मौसी के लड़के ने बताया कि पार्क में ले जाकर पहले उसके पेट में चाकू मारा और फिर गला रेत दिया। आरोपियों ने छात्र के शव को बोरे में भरकर पार्क में फेंक दिया । इसके बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खोड़ा पुलिस ने बुधवार को शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने घटना को कबूल किया। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि नोएडा पुलिस की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से आला कत्ल बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed