{"_id":"65cd344175ba4d0ce406d634","slug":"stone-pelting-at-the-house-of-office-assistant-in-parliament-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106478-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संसद में कार्यालय सहायक के घर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संसद में कार्यालय सहायक के घर पर पथराव
विज्ञापन
खोड़ा। लोकप्रिय विहार में रात साढ़े दस बजे संसद में कार्यालय सहायक के घर के बाहर गाली-गलौज से मना करने पर युवकों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ उपद्रव, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्जकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता खैलेश यादव दिल्ली संसद में कार्यालय सहायक हैं। उन्होंने शिकायत दी कि 12 फरवरी की रात साढ़े दस बजे घर के बाहर कुछ लोग खड़े होकर जोर-जोर आवाज में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने काफी देर बाद गेट खोलकर युवकों से बदतमीजी करने से मना किया तो युवकों ने उनसे भी बदसलूकी कर दी। विरोध करने पर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद सभी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उससे पहले ही उन्होंने आरोपियों की घर की छत से वीडियो बना ली। उन्होंने मंगलवार को थाने जाकर पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इजहार पुत्र इशरार, महरूद्दीन पुत्र बाबूद्दीन, आदिल पुत्र इंतजार और खुर्शीद पुत्र नईम निवासी लोकप्रिय विहार की पहचान की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चार आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में पूरा घटनाक्रम जाना गया। अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
-