फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Social organizations angry over teenage girl's suicide

Ghaziabad News: किशोरी की खुदकुशी से सामाजिक संगठनों में आक्रोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Social organizations angry over teenage girl's suicide
मोदीनगर। दुष्कर्म से आहत खुदकुशी करने वाली आठवीं की छात्रा प्रकरण को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। शनिवार को रालोद महिला मोर्चा और कई सामाजिक संगठनों ने नगर में चल रहें अवैध होटलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठनों ने ओयो होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रालोद की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी के अलावा विद्यावती सेवा ट्रस्ट की डॉ.पूनम गर्ग, उज्ज्वला समिति की सीमा अरोड़ा, रुद्राक्ष समिति उषा चौधरी, पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन राजेंद्र शर्मा सहित अन्य कई संगठनों के प्रमुख शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि नगर में बिना अनुमति के कई होटल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने होटल के खिलाफ ध्वस्तीकरण की मांग की और अन्य अवैध होटलों को भी बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुशीला दहिया, विपिन गोलिया, दिनेश चौधरी और सुभाष सांगवान सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed