फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smuggler trick to escape police Dog barks at sight of khaki uniforms

पुलिस से बचने के लिए तस्कर की चालाकी: खाकी को देखते ही भौंकने लगता था कुत्ता, सादे कपड़े वालों को जाने देता

Tue, 13 Jan 2026 10:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 10:51 PM IST
सार

छापा मारने गई टीम को गेट पर कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) बंधा हुआ मिला। पुलिस जैसे ही अंदर जाने की कोशिश करने लगी, तभी कुत्ता पुलिस की तरफ भौंकने लगा।

विज्ञापन
Smuggler trick to escape police Dog barks at sight of khaki uniforms
german shepherd - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के अंदर जुआ खिलवाने के लिए जुआरियों ने पुलिस से बचने के लिए अजीब तरीका अपनाया था। जुआरियों ने पुलिस से बचने के लिए गेट पर कुत्ता बांध रखा था। कुत्ता सिर्फ खाकी में आए लोगों को भौंकता था। सामान्य कपड़े पहनकर आए लोगों को देख कुत्ता नहीं भौंकता था। पुलिस ने रूप नगर कॉलोनी स्थित घर में छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि डीसीपी ग्रामीण के निर्देश पर लोनी थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने सोमवार को रूप नगर कॉलोनी स्थित घर में छापा मारा। छापा मारने गई टीम को गेट पर कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) बंधा हुआ मिला। पुलिस जैसे ही अंदर जाने की कोशिश करने लगी, तभी कुत्ता पुलिस की तरफ भौंकने लगा। कुत्ता पुलिस कर्मियों को अंदर नहीं जाने दे रहा था। तभी पुलिस ने अपना डंडा दिखा दिया, पुलिस का डंडा देखते ही कुत्ता चुप हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घर संदीप का है। पुलिस से बचने के लिए उसने ही कुत्ते को गेट पर बांध रखा था। कुत्ता को ऐसी ट्रेनिंग दे रखी थी कि बस खाकी में आए लोगों को देखते ही भौंकता था। इसके बाद पुलिस की टीम दरवाजा खोलकर अंदर गई। अंदर जाकर देखा कि घर में सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस की टीम घर के सभी कमरों में गई। इनके कब्जे से ताश की गड्डी व 76 हजार चार सौ नब्बे रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

जुआरियों ने अपने नाम विजय कुमार, प्रवेश उर्फ कालू, सलीम व संदीप निवासी रूप नगर बताए। दूसरी ओर पुलिस की टीम ने बंथला फ्लाइओवर के नीचे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इन्होंने अपने नाम विकास कुमार निवासी बंथला लोनी, जाकिर उर्फ मुन्ना निवासी मुस्तफाबाद लोनी बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed