फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City is the new area of the survey consultant firm

स्मार्ट सिटी के नए एरिया का सर्वे कर रही कंसलटेंट फर्म

Fri, 03 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Smart City is the new area of the survey consultant firm
13 स्मार्ट सिटी की घोषणा
स्मार्ट सिटी का नया एरिया चिह्नित करने के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने फिजिकल सर्वे का काम शुरू कर दिया है। वसुंधरा और वैशाली के साथ-साथ एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र को भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस बार चयनित किए जाने वाले एरिया का क्षेत्रफल करीब 1500 से 1600 एकड़ का होगा। नगर आयुक्त के अवकाश से लौटने के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी। स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म केपीएमजी ने एरिया में थोड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन


पहले एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए कौशांबी-महाराजपुर और आंशिक वैशाली क्षेत्र को लिया गया था, लेकिन इस बार कौशांबी-महाराजपुर को हटाकर वसुंधरा और वैशाली को शामिल किया गया है। अब कंसलटेंट फर्म ने इसमें औद्योगिक क्षेत्र को भी शामिल करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम के अफसरों और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स ने प्रस्तावित क्षेत्र का सर्वे किया। उन्होंने इसकी बाउंड्रीज तय कर ली हैं। वसुंधरा रेड लाइट-कनावनी मार्ग से वैशाली सेक्टर-4 के मुख्य मार्ग तक का क्षेत्र प्रपोजल में शामिल करने की प्लानिंग की गई है।


वहीं लिंक रोड और निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के बीच का एरिया इसमें शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान का कहना है कि अब स्मार्ट सिटी प्रपोजल में आंशिक औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। नगरायुक्त से सहमति लेकर स्मार्ट सिटी के लिए एरिया तय कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed