Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लविश को इस हाल में देख सब हिल गए: कपड़े से भाई ने पहचाना भाई का कंकाल, दूसरी कक्षा में पढ़ता था मासूम: Video

Mon, 29 Dec 2025 10:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 10:27 PM IST
सार

गाजियाबाद स्थित नूरपुर के जंगल में 10 साल के छात्र के कंकाल मिलने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टी शर्ट के आधार पर कंकाल की पहचान की। डीसीपी ग्रामीण ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
Skeleton of a 10-year-old boy found in forest of Nurpur ghaziabad
56 दिन बाद जंगल में मिला लव का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्र के समयपुर से 3 नवम्बर की दोपहर 2 बजे घर के पास खेल रहे मासूम छात्र का कंकाल नूरपुर के जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसकी गुमशुदगी मासूम की मां सीमा देवी पत्नी मित्रसैन निवासी समयपुर मसूरी ने 4 नवम्बर को मसूरी थाने में दर्ज कराई थी। 

Trending Videos
Skeleton of a 10-year-old boy found in forest of Nurpur ghaziabad
लविश का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महकमे मचा हड़कंप
पुलिस व परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका था। रविवार को समयपुर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर नूरपुर के जंगल में एक कंकाल मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

Skeleton of a 10-year-old boy found in forest of Nurpur ghaziabad
कपड़ा देख भाई ने पहचाना - फोटो : अमर उजाला

कपड़े देख भाई ने पहचाना
मौके पर पहुंचे मासूम के परिजनों ने वहां मिले टी-शर्ट व कुछ कपड़ों के आधार पर मासूम के बड़े भाई ने कंकाल की पहचान गुमशुदा मासूम लविश कुमार (10) पुत्र मित्रसैन के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skeleton of a 10-year-old boy found in forest of Nurpur ghaziabad
लविश की घोपड़ी और कपड़े - फोटो : अमर उजाला

मौके पर खुद पहुंचे डीसीपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कंकाल मिलने की जगह, आसपास के रास्तों, जंगल क्षेत्र और साक्ष्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Skeleton of a 10-year-old boy found in forest of Nurpur ghaziabad
56 दिन बाद मिला लविश का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

मामला बेहद संवेदनशील
डीसीपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसकी जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ की जाएगी। फॉरेंसिक जांच के आधार पर हर पहलू को खंगाला जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed