{"_id":"6716e055318bb8e0220db34d","slug":"six-miscreants-arrested-for-robbery-and-ecm-theft-on-expressway-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-493691-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर लूट व ईसीएम चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर लूट व ईसीएम चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर लूटपाट करने और वाहनों से ईसीएम चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पांच जुलाई को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के एक युवक व उसकी मंगेतर से लूटपाट की थी। दोनों हरिद्वार घूमने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक ईसीएम, लूटी गई चेन का टुकड़ा, दो तमंचे, दो चाकू, कार और औजार बरामद किए हैं।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश धौलाना, हापुड़ निवासी नासिर व पंकज, मसूरी निवासी जैद उर्फ साहिल, कैफ उर्फ अंशुल, शहनवाज उर्फ सादाब और कविनगर के गंगापुरम निवासी मन्नू यादव हैं। मन्नू यादव ट्रैवल्स का काम करता है जबकि पंकज चालक है। गिरोह का सरगना बिलाल है जो फरार है। पूछताछ में बदमाशों ने पांच जुलाई को दिल्ली के एक युवक व उनकी मंगेतर से लूटपाट की घटना को कुबूल किया है। लूटी गई चेन के टुकड़े से मिलान करने पर इसकी पुष्टि भी हुई है। इस घटना को बिलाल, नासिर, जैद, कैफ और पंकज ने अंजाम दिया था। डीसीपी ने बताया बिलाल व गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मन्नू और बिलाल लेते हैं आधा हिस्सा
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि कार और चालक की व्यवस्था मन्नू करता है। बिलाल वारदात के लिए दिशा निर्देश देता था। लूट व चोरी के माल को बिलाल अपने पास रखता था। जिसमें से आधा हिस्सा बिलाल और मन्नू रखते हैं और बाकी माल सभी आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
कार 500 मीटर दूर खड़ी करके वारदात को देते थे अंजाम
पुलिस को जांच में पता चला कि बदमाश एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों को देखकर करीब 500 मीटर दूर अपनी कार रोकते और फिर चालक तो कार में रहता बाकी अन्य बदमाश पैदल जाते। इसके बाद चाकू व तमंचे के बल पर लूटपाट कर पैदल ही भाग जाते हैं। आगे पीछे बदमाशों के अन्य साथी निगरानी करते हैं।