{"_id":"65c2a9c63d9e5e077f08d7af","slug":"six-inter-colleges-and-hostels-will-be-built-in-ajantapuram-scheme-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-106271-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अजंतापुरम योजना में बनेंगे छह इंटर काॅलेज और छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अजंतापुरम योजना में बनेंगे छह इंटर काॅलेज और छात्रावास
विज्ञापन
निशा ठाकुर
साहिबाबाद। अजंतापुरम योजना में छह इंटर कालेज और छात्रावास बनाए जाएंगे। योजना के लेआउट में इन्हें शामिल किया गया है। साथ ही यहां कई छोटे बड़े होटल और रेस्टोरेंट के लिए जगह संरक्षित की गई है। आवास विकास परिषद ने योजना का लेआउट लगभग तैयार कर लिया है, जल्द ही स्वीकृति के लिए इसे लखनऊ भेजा जाएगा।
अजंतापुरम योजना करीब 342 एकड़ जमीन पर होगी। यहां 12 सहकारी समिति अपनी सोसायटी विकसित करेगी। यहां की सभी बड़ी सोसायटी में इंटर कालेज खोले जाएंगे। अब तक यहां छह इंटर कालेज की जमीन निश्चित की जा चुकी है। वहीं तीन छात्रावास बनाए जाने की योजना है। स्कूल और छात्रावास के लिए सभी समितियों को जगह देनी होगी। इसके साथ ही सभी सोसायटी को अपने यहां ऊर्जा निगम कार्यालय बनवाने होंगे। नर्सिंग होम के साथ ही अब जन औषधि केंद्र के लिए भी सोसायटियों को जमीन देनी होगी। अधिशासी अभियंता संजीव शुक्ला ने बताया कि लेआउट लगभग बनाया जा चुका है, स्वीकृति के लिए लखनऊ जल्द ही भेजा जाएगा। बिजली घर और स्कूल बनाने के लिए समितियों की जिम्मेदारी जमीन देने की है। सभी सोसायटी में ऊर्जा निगम के दफ्तर और जन औषधि केंद्र बनवानाअनिवार्य है। एक बड़ी सोसायटी जन विहार समिति के पदाधिकारी बीआर शर्मा ने बताया कि उनकी सोसायटी में एक 12वीं तक का स्कूल है। उनके अलावा पांच अन्य स्कूल भी बनवाए जाएंगे। परिषदीय विद्यालयों के लिए भी जगह सोसायटियों में सुनिश्चित है।
इनसेट
एयरपोर्ट पर काम करने वालों के लिए बनाए जाएंगे पीजी होम
एयरपोर्ट करीब होने की वजह से आविप ने यहां हॉस्टल और पीजी होम बनाए जाने पर विशेष जोर दिया है। एयरहास्टेस के लिए अलग से पीजी होम बनाए जाने की योजना है। वहीं एयरपोर्ट होने की वजह से इस योजना में 10 से अधिक होटल के लिए जगह सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
इनसेट
लखनऊ से मुहर लगते ही शुरू होगा काम
अधीक्षण अभियंता राकेश चंद्रा ने बताया कि लेआउट लखनऊ भेजा जाएगा। लेआउट पर मुहर लगते ही योजना में काम शुरू करा दिया जाएगा। आवास आयुक्त ने 5 जनवरी को बैठक कर योजना जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। योजना में सड़क, नाली खड़ंजा के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
.