फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sir... My daughter-in-law talks to many youths, shows her gun on refusal

Ghaziabad News: साहब... मेरी पुत्रवधु कई युवकों से बात करती है, मना करने पर दिखाती है तमंचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sir... My daughter-in-law talks to many youths, shows her gun on refusal
मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर स्थित एक गांव निवासी वृद्घा की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने पुत्रवधु को तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। वृद्घा का आरोप है कि उसकी पुत्रवधु कई युवकों से बात करती है। मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकाती है। महिला से तमंचा और कारतूस बरामद होने चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त गांव निवासी वृद्घा ने बुधवार को थाने पहुंच कर आपबीती बताई। अपनी पीड़ा बताते हुए वृद्घा रोने लगी। वृद्घा ने बताया कि पुत्रवधु को कई बार समझाया गया, मगर वह उनकी बात को नहीं मानती और उल्टा तमंचा दिखा भयभीत करती है। वृद्घा की बात सुनकर पुलिस सकते में आ गई। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने घर की तलाशी ली। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि वृद्घा की सूचना के बाद पुत्रवधु से तमंचा और दो कारतूस बरामद कर हुए है। इसके अलावा एक गांव निवासी किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मेरठ के परतापुर निवासी आरोपी अक्षय को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed