फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Showroom sales manager's body found on railway track; WhatsApp status read, "Don't want to live anymore."

Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला शोरूम के सेल्स मैनेजर का शव, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा अब और नहीं जीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Showroom sales manager's body found on railway track; WhatsApp status read, "Don't want to live anymore."
मोदीनगर। मृतक अनुज शर्मा का फ़ाइल फोटो - फोटो : Self
मोदीनगर। काजमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात स्कूटी शोरूम के सेल्स मैनेजर अनुज शर्मा (36) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि वह कुछ समय से गृहक्लेश के चलते तनाव में थे। शाम को उन्होंने व्हाट्सएप पर एक भावनात्मक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें लिखा था कि अब और नहीं जीना...। इसके बाद परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव दौसा बंजारपुर निवासी अनुज शर्मा पत्नी पूजा और ढाई साल की बेटी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती हैं। अनुज दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कला स्थित एक स्कूटी शोरूम में सेल्स मैनेजर थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह अनुज शोरूम गए थे। शाम को उन्होंने व्हाट्सएप पर भावनात्मक स्टेटस लगाया। स्टेटस देखने के बाद परिजनों और परिचितों को चिंता हुई। परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकले। इस दौरान काजमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी स्कूटी खड़ी मिली। तलाश करने पर क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर दूर डाउन लाइन पर अनुज का शव मिला।

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुज ने शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed