फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopkeeper attacked with bricks and stones, case filed against two

Ghaziabad News: दुकानदार पर ईंट पत्थर से हमला, दो पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with bricks and stones, case filed against two
मोदीनगर। नगर की उमेश पार्क कॉलोनी में मिंटू ढाका और बलजीत ने लाठी डंडों से दुकान का शटर तोड़ दिया और दुकानदार छत्रपाल यादव को बाहर खींचकर ईंट डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बलवंतपुरा कॉलोनी के रहने वाले छत्रपाल यादव उमेश पार्क पर दुकान करते हैं। बताया कि सोमवार अपराह्न करीब 4.30 बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी वहां मिंटू ढाका और बलजीत उर्फ बाले पहुंचे और छत्रपाल से गाली गलौज करने लगे। छत्रपाल ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। छत्रपाल ने जान बचाने के लिए दुकान का शटर गिरा दिया। गुस्साए आरोपियों ने लाठी डंडों से शटर तोड़ दिया और छत्रपाल को बाहर खींचकर उनके सिर व चेहरे पर ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ प्रहार किए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि छत्रपाल यादव की तहरीर के अनुसार मिंटू ढाका और बलजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed