फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shooter had shot Jitendra Singh in the leg, will be revealed soon

Ghaziabad News: शूटर ने मारी थी जितेंद्र सिंह के पैर में गोली, जल्द होगा खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shooter had shot Jitendra Singh in the leg, will be revealed soon
मोदीनगर। सिखैड़ा मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तीन दिन पूर्व जितेंद्र सिंह के पैर में गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। बताया गया है कि शूटरों ने गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


राजबाला एंक्लेव कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह तीन दिन पूर्व रात के समय सिखैड़ा रोड स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक फैक्टरी से अपने घर जा रहे थे। वह नाले के पास पहुंचे तो स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश उनके पैर में गोली मारकर फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बताया गया है कि 70 लाख रुपये के लिए विवाद चल रहा था। सूत्रों के अनुसार शूटरों ने गोली मारने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटरों की शिनाख्त कर ली है। मामले में निवाड़ी पुलिस द्वारा कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। एसीपी का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed