फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shakib turned out to be an Instagram, was already married

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम का बनी निकला शाकिब, पहले से था शादीशुदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shakib turned out to be an Instagram, was already married
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-3 में 31 अगस्त की देर रात जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता (23) की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। भाभी सोनी का कहना है कि शाकिब ने बनी बनकर पिंकी से दोस्ती की थी। उसकी इंस्टाग्राम आईडी भी इसी नाम से है। वह खुद को कुंवारा बताता था। घटना की रात उन्हें उसके शादीशुदा होने की जानकारी हुई। परिजन अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार को पिंकी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, भाई शिवम ने पुलिस पर हत्या की तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के रहने वाले राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी गुप्ता वैशाली में जिम रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी। चार साल पहले जिम में उसकी जान-पहचान गाजीपुर के साकिब से हुई थी। दो महीने पहले पिंकी वैशाली सेक्टर-3 में किराए पर रहने लगी थी। जबकि, शाकिब गाजीपुर में रहता था और उससे यहां मिलने आता था। भाई का आरोप है कि पिछले कुछ समय से शाकिब व उसका पिता उनकी बहन पिंकी को बात-बात पर प्रताड़ित करते थे। दोनों आत्महत्या के लिए उकसाते थे। पिंकी ने कई बार घर पर फोन करके मां और पिता को प्रताड़ना के बारे में बताया था। वहीं, भाभी सोनी ने आरोप लगाया कि शाकिब ने पिंकी को अपना नाम बनी बनाया था लेकिन जब उन्हें बनी का धर्म और शाकिब नाम का पता चला तो उन्होंने पिंकी को काफी समझाया था। पिंकी ने अपनी डायरी में लिखा था कि वह शाकिब से प्रेम करती थी। 30 अगस्त की रात पिंकी का शाकिब से फोन पर झगड़ा भी हुआ था। तब पिंकी ने यह बात उन्हें बताई थी।
विज्ञापन



राखी बंधवाने के लिए बहन के पास गए थे भाई-भाभी
सोनी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर पिंकी के पास दो भाई और भाभी गई थीं। तब भी उन्होंने पिंकी को समझाया था। उस दौरान पिंकी उन्हें कमरे में रोककर बात करना चाहती थी लेकिन वह मायके जाने की बात कहकर घर लौट आई थीं। उन्होंने पिंकी से कमरे में मंदिर बनवाने के लिए भी कहा था। इतना ही नहीं, परिजन भी शाकिब को पसंद नहीं करते थे। आरोपी ने पिंकी का ब्रेनवॉश कर दिया था। इस वजह से वह उनकी बात नहीं मानती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात आई है। मामले में आरोपी का गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। परिजनों के जो भी आरोप हैं उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed