फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shahzad converted to Hinduism and married his girlfriend Sakshi

साक्षी के प्यार में बदला धर्म: पहले शहजाद बना शिव भारद्वाज, फिर हिंदू रीति-रिवाज से की शादी; वीडियो वायरल

Fri, 24 Jan 2025 06:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

दिल्ली के रहने वाले शहजाद ने पूरे विधि-विधान से हिंदू धर्म को अपनाया और अब शहजाद शिव कुमार भारद्वाज बन गए हैं। जो साक्षी संग पहले से ही रह रहा था और हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा भी थी।

विज्ञापन
Shahzad converted to Hinduism and married his girlfriend Sakshi
शहजाद बना शिव और साक्षी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुस्लिम परिवार से आने वाले शहजाद ने पूरे विधि-विधान से हिंदू धर्म अपनाकर 21 जनवरी को अपनी प्रेमिका साक्षी से आर्य समाज मंदिर भोपुरा में शादी कर ली। शहजाद अब शिव कुमार भारद्वाज बन गए हैं और हिंदू रिति-रिवाज के साथ दिल्ली की ही रहने वाली साक्षी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन करने से लेकर शादी करने तक शिव की पूरी मदद हिंदू रक्षा दल संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी पिंकी चौधरी ने बताया कि शहजाद और साक्षी दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। सात साल पहले दोनों ने घर वालों से छिपकर शादी कर ली थी और दिल्ली में ही परिवार से अलग रह रहे थे। 
विज्ञापन


शादी के बाद भी शहजाद ने साक्षी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया था। बल्कि साक्षी के पूजा-पाठ और संस्कारों को समर्थन दिया। खुद भी हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर करते हुए शहजाद ने संगठन से मदद मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिंकी चौधरी ने बताया कि 21 जनवरी को भोपुरा के पास स्थित आर्य समाज मंदिर में शहजाद को पूरे विधि विधान से हिंदू धर्म स्वीकार कराया गया। इसके बाद उनका नाम शिव कुमार भारद्वाज रखा गया। मंदिर में ही हिंदू रिति-रिवाज से उन्होंने साक्षी से शादी की। शुक्रवार को पूरा मामला जब सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वायरल हुई वीडियो में साक्षी और शिव खुद को संगठन के साथ सुरक्षित बताते दिख रहे हैं। संगठन की ओर से दंपति को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed