{"_id":"6a19e192e31d1045530819f2","slug":"scooty-riders-legs-crushed-in-bus-collision-on-dme-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-897407-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीएमई पर बस की टक्कर से स्कूटी सवार के दोनों पैर कुचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीएमई पर बस की टक्कर से स्कूटी सवार के दोनों पैर कुचले
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ रोड पर रोडवेज बस के नीचे घुसी स्कूटी । स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। नोएडा से ड्यूटी कर घर लौट रहे स्कूटी सवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजयनगर बाईपास के निकट सवारियों से भरी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे नोएडा की ओर से आ रहे स्कूटी सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और घायल के दोनों पैर बस के पहिये से कुचल गए। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान राहुल निवासी विजयनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि बस के पहिये के नीचे आकर घायल के दोनों पैर कुचल गए हैं। एसीपी ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है और सवारियों को अन्य बसों में सवार कर गंतव्य की ओर रवाना किए गए हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएमई पर खुलेआम दौड़ रहे दोपहिया वाहन
प्रतिबंध के बावजूद सुबह शाम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस तैनात होने का दावा किया जाता है और 25 हजार रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान है। इसके बावजूद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन रोजाना फर्राटा भरते नजर आते हैं।