फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   school are not following RTE

आरटीई के तहत स्कूल नहीं दे रहे हैं प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
school are not following RTE
आरटीई के तहत स्कूल नहीं दे रहे प्रवेश, शिकायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चोें का प्रवेश करने के लिए स्कूलों के नाम की सूची बना दी गई है। अभिभावक संबंधित स्कूल में छात्र का प्रवेश कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं। अभिभावकों ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ बीएसए कार्यालय में शिकायत की है। बीएसए ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत गरीब परिवार के बच्चों का प्रवेश देना है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लाटरी सिस्टम के बाद माध्यम से बच्चों का चयन करके स्कूल के नाम आवंटित कर दिए थे। कुछ विद्यालय तो प्रवेश ले रहे हैं, लेकिन कुछ विद्यालय अभी भी मनमानी पर अड़े हुए हैं। विद्यालयों की मनमानी से तंग आकर कुछ अभिभावकों ने बीएसए से स्कूलों की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रवेश लेने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने पिछला पैसा ही नहीं दिया है, ऐसी स्थिति में प्रवेश नहीं दे पाएंगे। बीएसए के न मिलने पर अभिभावक शिकायत देकर वापस लौट गए। बीएसए ने बताया कि अभी इस तरह की शिकायत उनके सामने नहीं आई है। जो भी विद्यालय प्रवेश लेने से मना करता है, उसकी सूची बनाकर शासन और सीबीएसई बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed