फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitation system in shambles for two months; councilor threatens indefinite sit-in protest.

Ghaziabad News: दो माह से सफाई व्यवस्था बदहाल, पार्षद ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in shambles for two months; councilor threatens indefinite sit-in protest.

विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहन नगर जोन के वार्ड-28 राजीव कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दो महीने से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग कर रहे पार्षद सुधीर कुमार ने नगर निगम अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सुपरवाइजर को वार्ड से नहीं हटाया और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जनता के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।


पार्षद सुधीर कुमार के अनुसार, वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर लिखित और आईजीआरएस पोर्टल से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरेप लगाया कि सुपरवाइजर के स्थानांतरण होने के बाद भी उसे वार्ड से नहीं हटाया गया है। पार्षद ने सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति नहीं होने और उपस्थिति रजिस्टर दिखाने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों की नियमित निगरानी नहीं होने से वार्ड में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि हर इलाके में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है। यदि कहीं शिकायत है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed