फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sachin Pilot's cousin beaten up, two arrested

Ghaziabad News: सचिन पायलट के ममेरे भाई से मारपीट, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot's cousin beaten up, two arrested
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी शकलपुर गांव मार्ग पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई रोहन पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से पहले उनके साथ मारपीट की गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गए। कार को ओवरटेक करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

शकलपुर गांव में अरुण कसाना परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोहन बाइक पर दो मजदूरों को लेकर चिरोड़ी गांव की तरफ जा रहा था। रास्ता खराब होने के कारण रोहन ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकल गया। आरोप है कि कार सवारों ने रोहन की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। उसके बाद उनके बेटे के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

तभी कार सवार का दूसरा भाई सुमित और मां भी मौके पर आ गई। कुनाल कार में बैठा था। इसके बाद अवैध हथियार से 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के बाद दोनों मौके से भाग गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों कुनाल और सुमित को हिरासत में ले लिया है। अवैध हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed