फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rwa

वसुंधरा सेक्टर एक से शराब के ठेके हटवाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
rwa
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर एक व सेक्टर टू ए की आरडब्ल्यूए ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूलों के पास संचालित हो रहे तीन शराब के ठेकों को हटाने की मांग की है। आरडब्ल्यूए की ओर से पूर्व में भी डीएम और विधायक के माध्यक से मांग उठाई जा चुकी है। वसुंधरा सेक्टर 1 व दो ए की आरडब्ल्यूए की ओर से जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि वसुंधरा सेक्टर एक में तीन शराब के ठेके संचालित हो रहे हैं। यह ठेके अमेटी स्कूल, स्प्रिंग फील्ड और एक प्ले स्कूल के पास में है। जबकि स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नियामानुसार ठेके खुलने का प्रावधान नहीं है। यह भी कहा गया है कि ठेके के चलते वसुंधरा सेक्टर एक और दो के आवासीय क्षेत्र में असामाजिक तत्व युवतियों और महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड भी करते हैं। पूर्व में विधायक और डीएम को भी इस मामले में पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। आरडब्ल्यूए का कहना है कि इसके बाद भी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से ठेकों को कहीं और स्थांतरित कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed