फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   roadways

गाजियाबाद से आगरा तक दो बसों का संचालन हुआ शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
roadways
गाजियाबाद से आगरा तक दो बसों का संचालन हुआ शुरू - कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बस का संचालन बंद हो गया था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। परिवहन निगम की तरफ से गाजियाबाद से आगरा तक दो जनरथ बस का संचालन दोबारा शुरू किया गया है। इससे गाजियाबाद से आगरा जाने वाले हजारों लोगों को सुविधा होगी। सुबह के समय दोनों बसों का संचालन होगा।
साहिबाबाद डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद बस अड्डे से आगरा के लिए बसों का संचालन होता था। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण यहां से आगरा के लिए बसें संचालित नहीं कराई जा रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए कौशांबी आना पड़ रहा है। इसको देखते हुए गाजियाबाद बस अड्डे से आगरा आईएसबीटी तक दोबारा से जनरथ बस चलाने का निर्णय लिया है। मंगलवार से यह सेवा शुरू हो गई है। यह बसें रोजाना सुबह नौ बजे और दस बजे आगरा के लिए रवाना होंगी। यह बस अलीगढ़ होते हुए जाएंगी। जिसका फायदा अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी होगा। उन्होंने बताया कि वहीं वापसी में सुबह नौ बजे जाने वाली बस दोपहर साढ़े चार बजे और दस बजे जाने वाली बस शाम साढ़े पांच बजे आगरा से गाजियाबाद के लिए चलेगी। उनकी माने तो जल्द ही अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed