{"_id":"6acd48dfa1247679ab0ef448","slug":"road-to-be-built-over-drain-in-shahberi-administration-approves-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-998965-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शाहबेरी में नाले पर बनेगी सड़क, शासन ने 215 करोड़ की दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शाहबेरी में नाले पर बनेगी सड़क, शासन ने 215 करोड़ की दी मंजूरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर को जलभराव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने और ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक रूप देने के लिए शासन ने 215 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत शाहबेरी में न केवल 1752 मीटर लंबा कवर्ड नाला तैयार होगा, बल्कि उसके ऊपर सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में जल निकासी सुधरने के साथ-साथ गाजियाबाद से नोएडा आने-जाने वाले लाखों राहगीरों को जाम से राहत मिलेगी।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि अर्बन फ्लड व स्मार्ट वाटर ड्रेनेज योजना के तहत यह स्वीकृति मिली है। शहर में पहली बार ऐसा अनूठा प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है जहां नाले को पूरी तरह कवर कर उसके ऊपर सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा कविनगर आरडीसी फ्लाईओवर से जैन मंदिर होते हुए विवेकानंद नगर तक 84 करोड़ रुपये की लागत से नया नाला बनाया जाएगा। कविनगर का पुराना नाला ईंटों से बना हुआ था और लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। महापौर ने बताया कि मोरटा गांव स्थित बिजली घर तालाब से मेरठ रोड भट्ठा नंबर 5 होते हुए राजनगर एक्सटेंशन ड्रेन तक 68 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें 1080 मीटर कवर्ड और 2220 मीटर ओपन नाला शामिल है। इस पर शासन स्तर पर वार्ता जारी है और जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।