{"_id":"68112ad10887f3ecf80582c4","slug":"reached-the-station-by-car-then-boarded-the-sleeper-coach-and-stole-jewellery-worth-rs-12-lakh-from-the-bag-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-623217-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार से स्टेशन तक पहुंचे फिर स्लीपर कोच में चढ़कर बैग से चुरा लिए 12 लाख के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार से स्टेशन तक पहुंचे फिर स्लीपर कोच में चढ़कर बैग से चुरा लिए 12 लाख के आभूषण
विज्ञापन
गाजियाबाद। 21 अप्रैल को पूरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निजी कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी चंद्रेश गुप्ता व उनकी पत्नी वंदना गुप्ता के 12 लाख की कीमत के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य कार से गाजियाबाद स्टेशन तक पहुंचे थे। फिर उन्होंने कोच में सवार होकर पहले दंपती को बातों में उलझाया और एक चोर ने बैग को खंगाला और घटना को अंजाम दिया।
आभूषण चोरी करने के बाद आरोपियों ने दिल्ली स्टेशन पर कार बुलाई और फरार हो गए। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज होने के बाद घटना को अंजाम देने वाले सिंयासी गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि 21 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के पटेलनगर निवासी चंद्रेश गुप्ता पूरबिया एक्सप्रेस में सवार होकर मुरादाबाद से लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने ट्रेन में सवार होकर चंद्रेश गुप्ता व उनकी पत्नी वंदना गुप्ता को बातों में उलझाया और उनके बैग में रखे आभूषण चोरी कर लिए। बैग वहीं छोड़ दिया। जब दंपती गाजियाबाद में उतरे तो वह योग नगरी ऋषिकेश में बैठकर मुजफ्फरनगर चले गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने बैग देखा तो उनको आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहां से मुकदमा गाजियाबाद जीआरपी को स्थानांरित किया गया।
एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि टीम ने जांच की तो इसमें सिंयासी गिरोह के सदस्यों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने भिवानी के शमशेर व रमेश, हिसार किरोडी के कृष्णकुमार, अनिल व प्रवीण निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को दबोचा गया। उनकी निशानदेही पर दंपती के सभी आभूषण बरामद हुए। आरोपियों से अन्य यात्रियों के भी चार लाख के आभूषण, अन्य सामान बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी गाजियाबाद में कार में सवार होकर पहुंचे थे। इससे पहले भी वह इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके थे। वह जब भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं तो स्टेशन पर कार से ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
-