फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rape

दुष्कर्म पीड़िता के दो दिन के नवजात का लिया डीएनए सैंपल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

दुष्कर्म पीड़िता के दो दिन के नवजात का लिया डीएनए सैंपलगाजियाबाद\/मेरठ।गुमसुम सी लेटी मां ने पुलिसवालों की ओर देखा और गर्दन हिलाकर अनुमति दी।पुलिस टीम नाबालिग और नवजात के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
rape

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता के दो दिन के नवजात का लिया डीएनए सैंपल
विज्ञापन

गाजियाबाद/मेरठ। 12 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के दो दिन के नवजात का पुलिस ने शुक्रवार को चिकित्सक की मदद से डीएनए सैंपल लिया। यह सैंपल उसके खून से लिया गया। अब दुष्कर्म के आरोप में डासना जेल में बंद तीन आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में इनसे नवजात के डीएनए का मिलान करके पता चलेगा कि तीनों में से उसका पिता कौन है? इसकी रिपोर्ट पुलिस कोर्ट के सामने पेश करेगी।
खोड़ा क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़िता मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसने बृहस्पतिवार को बच्चे को जन्म दिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा की टीम ने सफल सिजेरियन प्रसव कराया। दो महिला आरक्षी उनकी देखरेख के लिए तैनात हैं। नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती है, जबकि पीड़िता गायनिक वार्ड में है। बच्चे के जन्म के अगले ही दिन खोड़ा थाना से पुलिस उसके पास पहुंची और बोली कि नवजात का डीएनए सैंपल लिया जाना है। गुमसुम सी लेटी मां ने पुलिसवालों की ओर देखा और गर्दन हिलाकर अनुमति दी। इसके बाद सैंपल लिया गया। इसे लेकर पुलिस खोड़ा चली आई।
विज्ञापन

सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बच्चे के जन्म की जानकारी अदालत को दी गई है। पुलिस टीम नाबालिग और नवजात के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद रिपोर्ट अदालत में दाखिल करेगी। डीएनए जांच रिपोर्ट से ही नवजात के पिता की पहचान होगी। उस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिस पर न्यायाधीश मामले की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला : 12 वर्षीय के माता-पिता कामगार हैं। उसे आठ माह का गर्भ होने पर परिवार के लोगों से पूछा तो पता चला कि वह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई है। उसने पुलिस को बताया कि दो सगे भाई समेत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पांच सितंबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। उसी दिन दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामले की छानबीन के बाद 30 सितंबर को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
साजिश में शामिल रही मौसी
सामूहिक दुष्कर्म की साजिश में एक महिला का नाम सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वह पीड़िता की मौसी है। पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। उसकी शादी बीते साल हुई थी। अब वह आठ माह की गर्भवती है। अभी उससे पूछताछ करने की स्थिति नहीं है। लिहाजा पुलिस आला अधिकारियों के साथ विचार.विमर्श कर रही है। सीओ का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मजबूत साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
मां के आंचल से हो सकता है दूर
दो दिन के नवजात का पिता कौन है, यह तो अभी पता ही नहीं, वह जल्द ही मां के आंचल से भी दूर हो सकता है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वह नहीं चाहती कि बच्चा बेटी के पास रहे। इसके लिए कोई इंतजाम कर लिया जाए। बच्ची की पूरी जिंदगी का सवाल है। वह अभी खुद फूल सी बच्ची है, उस बच्चे को कैसे रख सकती है जो दुष्कर्म के कारण उसे मिला है। वह न तो शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार है और न ही मानसिक रूप से। उसे इसके लिए मजबूर न किया जाए। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस प्रयास में लगे हैं कि बच्चा मां के साथ ही रहे। सीओ ने बताया कि इसका प्रयास किया जा रहा है कि नवजात शिशु मां के पास ही रहे। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की काउंसलिंग की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि वह तनाव की इस अवस्था से बाहर निकले जिससे उसकी जिंदगी पर इस घटना का असर न पड़े।

पिता का नाम मिलेगा या नहीं... कोर्ट में होगा फैसला
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसे पिता का नाम मिल पाएगा या नहीं, यह कोर्ट में तय होगा। पुलिस डीएनए की रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखेगी। सीओ का कहना है कि कोर्ट के सामने पूरा मामला रखा जा चुका है। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। डीएनए की रिपोर्ट के साथ ही अन्य सभी बातें कोर्ट के सामने रखी जाएंगी। पीड़िता का बयान भी दर्ज होगा। विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि यह बयान 14 अक्तूबर को दर्ज किया जाना है। मामला पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed