फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape accused takes out procession after being released from jail, case registered

Ghaziabad News: जेल से छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने निकाला जुलूस, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rape accused takes out procession after being released from jail, case registered
मसूरी। दुष्कर्म के आरोपी की जमानत पर रिहाई का जुलूस निकालना समर्थकों को भारी पड़ गया। डासना जेल से बाहर आते ही हुड़दंग मचाने, ट्रैफिक जाम करने और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मसूरी थाने में सुशील प्रजापति और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सुशील प्रजापति निवासी ब्रज विहार कॉलोनी 11 अगस्त 2025 से डासना जेल में बंद था। 17 मई को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया। आरोप है कि बाहर निकलते ही सुशील और उसके समर्थक कई गाड़ियों में सवार होकर लापरवाही से वाहन चलाते हुए मुरादनगर की तरफ निकले।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया कि आरोपियों के बेतरतीब वाहन चलाने से सड़क पर आम लोगों की जान को खतरा पैदा हुआ और अफरा-तफरी मच गई। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जुलूस में शामिल अन्य 10-12 अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed