{"_id":"680d2d748cf668daab0b32da","slug":"rally-held-against-terrorist-attack-in-pahalgam-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105840-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली
विज्ञापन
मुरादनगर। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले को लेकर रीजनल प्राइवेट स्कूल फेडरेशन के तत्वाधान में शनिवार को विशाल रैली निकाली गई। लोगों ने थानाध्यक्ष को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना देश की आत्मा पर एक भीषण प्रहार है। निर्दोष नागरिकों की जघन्य हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। फेडरेशन इस दुस्साहसिक हमले की कड़ी निंदा करता है और सरकार से मांग करता है कि ऐसे घिनौने कृत्यों के खिलाफ कठोर व निर्णायक कदम उठाए जाएं, ताकि आतंकवाद का पूर्णत: समूल नाश हो सके। जिला पंचायत मार्केट से प्रारंभ हुई रैली मेन रोड, बस स्टैंड होते हुए डीसीपी कार्यालय पहुंची।
रैली में स्कूल संचालक, शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी लोग मौन रहकर हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर चल रहे थे। सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कर डीसीपी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा। रामकिशन बंधु, मूलचंद गुप्ता, सुरेंद्र सिंह वर्मा, मलखान सिंह यादव, ललित त्यागी, महिपाल कसाना, प्रवीण गर्ग, अरविंद भारतीय, विनोद जिंदल, कृष्णदेव आर्य, आशीष कौशिक सोमदत्त शर्मा, अनिल शर्मा, अमित त्यागी, नरेशचंद त्यागी, जाहिद बेग , गुलमोहम्मद आदि मौजूद रहे।