फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raju caught in Ghaziabad has already cheated six families

राजू का खुला राज: अब तक छह परिवारों को दे चुका है धोखा, न देहरादून और न ही गाजियाबाद में घर, नाम भी असली नहीं

Thu, 05 Dec 2024 11:50 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Dec 2024 11:50 AM IST
सार

राजू के परिवार से मिलने की खबर प्रसारित करने वाले न्यूज चैनल में कई लोगों ने कमेंट किया, लेकिन दो कमेंट ऐसे हैं जो राजू के रहस्य को सुलझाने में पुलिस की मदद करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Raju caught in Ghaziabad has already cheated six families
राजू की खुली पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लोगों का लापता बेटा बनकर उनकी उम्मीदों और भावनाओं से खेलने वाला राजू मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। यहां तक कि उसे बचपन में ही परिवार से बेदखल कर दिया गया था। यह जानकारी यूट्यूब पर चैनल पर आए कमेंट में दी गई है। कमेंट में दो लोगों ने अपनी बात कही है, जिसमें दोनों ने ही राजू का मूल परिवार राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में होने की बात रखी है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है।

विज्ञापन



विज्ञापन

ट्रांस हिंडन पुलिस की एक टीम को पुष्टि के लिए राजस्थान भेजा जाएगा। मामले में पुलिस ने सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं बहुत जल्द पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। राजू के परिवार से मिलने की खबर प्रसारित करने वाले न्यूज चैनल में कई लोगों ने कमेंट किया, लेकिन दो कमेंट ऐसे हैं जो राजू के रहस्य को सुलझाने में पुलिस की मदद करते दिख रहे हैं।

@लर्नर_97 नाम के यूट्यूब हैंडलर ने कमेंट करके बताया कि राजू मूलरूप से श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित जैतसर का रहने वाला है। वहीं दूसरे यूट्यूब हैंडलर @rjcarpoint- jaipur3142 ने कमेंट करके बताया कि राजू का असली नाम इंद्राज है और यह बंदा जैतसर का रहने वाला है। इसके घर वालों ने इसे बहुत पहले घर से निकाल दिया था।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक की जांच में करीब आधा दर्जन से ज्यादा परिवार पुलिस के सामने आए हैं। जहां राजू उनका लापता बेटा बनकर रहा था। कुछ समय परिवार में रहने के बाद जब उसपर काम का बोझ पड़ता तब वह वहां से भाग कर दूसरा परिवार खोजता था। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि जानकारियों का सत्यापन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed