फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rain brought relief, but then humidity increased the discomfort.

Ghaziabad News: बारिश ने दी राहत, फिर उमस ने बढ़ाई परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief, but then humidity increased the discomfort.
दोपहर दो बजे आई तेज बारिश के दौरान आर्य नगर चौराहे से गुजरते वाहन। संवाद
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट महसूस की गई। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। करीब एक से दो घंटे बाद बारिश थमते ही वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस के कारण लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

दोपहर के समय आसमान में घने बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कुछ स्थानों पर जलभराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली। मौसम सुहाना होने पर लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बारिश रुकने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

बारिश के बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। कई लोगों का कहना था कि बारिश के दौरान मौसम काफी खुशनुमा हो गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उमस पहले से अधिक महसूस होने लगी। घरों और कार्यालयों में भी लोग उमस से परेशान दिखाई दिए। फिलहाल लोगों को गर्मी के साथ उमस से भी जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दबाव की स्थिति बनने के कारण कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

दोपहर दो बजे आई तेज बारिश के दौरान आर्य नगर चौराहे से गुजरते वाहन। संवाद

दोपहर दो बजे आई तेज बारिश के दौरान आर्य नगर चौराहे से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed