फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul stayed in Ghaziabad the first night before the murder incident

Ghaziabad News: हत्या की वारदात से पहली रात राहुल गाजियाबाद में ही रुका था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rahul stayed in Ghaziabad the first night before the murder incident
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के घूकना में शादी से इन्कार करने पर युवती को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने से एक रात पहले ही राहुल चौधरी गाजियाबाद पहुंच गया था। वह घूकना से महज 15-20 मिनट की दूरी पर एक गांव में रुका था। पुलिस को पड़ताल में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। नंदग्राम पुलिस ने मृतका दीपमाला उर्फ दीपू और उसकी हत्या के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाले राहुल चौधरी की कॉल डिटेल खंगाली है। उनकी कॉल डिटेल से भी पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को पता चला है कि वारदात से पहले राहुल चौधरी ने किस-किस को फोन किया था। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी खुलासा करने से इन्कार कर रही है। कॉल डिटेल और लोकेशन की जानकारी जुटाई गई है। अब तक की पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि बुलंदशहर के सलेमपुर जाट का रहने वाला राहुल चौधरी वारदात से एक रात पहले गाजियाबाद आ गया था। वह मेरठ रोड के पास एक गांव में रुका था और वारदात से 15 मिनट पहले ही घूकना में पहुंचा था। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी इस मामले में और पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


20 लोकेशन से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर खंगाली
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की इस वारदात की परतें खोलने के लिए घटनास्थल के आसपास और घूकना के सारे रास्तों की लगभग 20 से ज्यादा लोकेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज लेकर खंगाली गई हैं। इसमें राहुल अपाचे बाइक पर अकेले आते दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि दीपमाला के परिजनों की ओर से बताया गया था कि राहुल ने अकेले वारदात को अंजाम नहीं दिया है। उसके साथ किसी अन्य व्यक्ति के होने का दावा किया गया था, लेकिन फुटेज में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


हथियार देने के राहुल के बयान की पड़ताल करेगी पुलिस, दोनों के परिवार से होगी पूछताछ
नंदग्राम पुलिस अब राहुल और दीपमाला दोनों के परिवारों के सदस्यों से पूछताछ करेगी। इस दौरान राहुल का मरने से पहले दिए गए उस बयान की सच्चाई की जानकारी की जाएगी, जिसमें उसने कहा था कि उसे हथियार दीपमाला के भाई ने दिए थे। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि दीपमाला की बहन की हत्या कराने की साजिश के दावे की भी पड़ताल कर इस बिंदु पर पूछताछ की जाएगी। घटना के बाद पुलिस की ओर से लिए गए फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट आने पर भी कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी वारदात
बीते बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के रहने वाले राहुल चौधरी ने घूकना में दीपमाला नाम की युवती को सुबह आठ बजे उसके घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

नंदग्राम पुलिस से मिले राहुल के परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग
राहुल चौधरी के भाई और पिता शनिवार को नंदग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने एसएचओ और एसीपी नंदग्राम से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। राहुल के परिवार के लोगों ने दीपमाला के परिजनों और स्थानीय लोगों पर उनके बेटे की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। राहुल के भाई ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वह इस सवाल का जवाब भी तलाश करें कि यह घटना क्यों हुई है। हालांकि उन्होंने दीपमाला और उसके परिवार के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed