फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property dealer grabbed Rs 9.75 lakh from young man

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर ने युवक से 9.75 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Property dealer grabbed Rs 9.75 lakh from young man
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड एक में युवक को पांच दुकान बेचने का सौदा कर 9 लाख 75 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर को कई बार कहने के बावजूद दुकानों की रजिस्ट्री नहीं की। इंदिरापुरम पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी और रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वसुंधरा निवासी रजत बोबल ने बताया कि कई महीने पहले उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर उमंग बेदी और संजय सक्सेना के साथ बिल्डर कपिल कपूर से हुई थी। तीनों ने उन्हें ज्ञानखंड के प्लाॅट में दुकान बनाकर खरीदने का ऑफर दिया था। दोनों पक्षों में बातचीत होने पर पांच दुकानों का सौदा हो गया । उन्होंने बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर को पांच लाख बयाना देकर दुकानों की बुकिंग करा दी। इसके बाद उन्हें तीन से चार महीना में दुकान बनाकर रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि समय बीतने के बावजूद बिल्डर ने प्लाॅट पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। उन्होंने बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर से बार-बार दुकानों का निर्माण करने के लिए कहा तो उन्हें पेपर पर लिखित में जल्द दुकान देने का विश्वास दिलाया। साथ ही इस बहाने तीनों ने उनसे 4 लाख 75 हजार रुपये भी वसूल कर लिए लेकिन कई महीने बाद भी उन्हें न तो रकम लौटाई और न दुकानों का निर्माण कर रजिस्ट्री की। उन्होंने विरोध जताया तो आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी का कहना है कि लेनदेन के कागज और लिखित आश्वासन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed