{"_id":"689956b00c49b6177b02e5c1","slug":"pregnant-woman-was-misdeed-by-her-uncle-in-law-in-sahibabad-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना फूफा: भतीजे की बहू से हैवानियत, सात माह की थी गर्भवती; महिला ने सुनाई दर्द भरी आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बना फूफा: भतीजे की बहू से हैवानियत, सात माह की थी गर्भवती; महिला ने सुनाई दर्द भरी आपबीती
Mon, 11 Aug 2025 08:05 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:05 AM IST
सार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जहां एक फूफा ससुर ने अपने ही भतीजे की बहू के साथ गलत काम किया है। महिला सात माह की गर्भवती है और पति एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
साहिबाबाद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां टीलामोड़ थानाक्षेत्र में एक होटल कर्मी की गर्भवती पत्नी ने फूफा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात सात अगस्त की बताई जा रही है। जब महिला अपने घर में अकेली थी। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी बात बताई। तब होटलकर्मी ने अपने फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फूफा ससुर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दर्ज मुकदमे में युवक ने बताया कि वह एक होटल में साफ-सफाई का काम करता है। टीलामोड़ क्षेत्र में वह पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा है। सात अगस्त की शाम को जब वह काम से लौटे तब उनकी पत्नी की तबियत खराब थी। उसने रोते हुए हुए वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताई उस दिन की हैवानियत
पीड़ित ने बताया कि सात अगस्त को काम पर जाने के बाद उसके फूफा घर पहुंचे थे। सात माह की गर्भवती पत्नी ने फूफा का अतिथि सत्कार किया। कुछ देर बाद आरोपी फूफा ने नुकीले हथियार से पत्नी को अकेला देख कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दुष्कर्म किया और भाग गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा पति
मामला सामने आते ही वह पत्नी को लेकर अस्पताल गए यहां इलाज कराने के बाद उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।