फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power remained out for four to eight hours in several areas of THA.

Ghaziabad News: टीएचए के कई इलाकों में चार से आठ घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for four to eight hours in several areas of THA.
साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र के कई इलाकों में रविवार को बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। न्याय खंड एक, राजेंद्रनगर, तुलसी निकेतन और भोपुरा में अलग-अलग समय पर शनिवार रात से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह से ही बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा और करीब पांच घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार बिजली जाने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने 1912 कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जल्द आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन

न्यायखंड एक निवासी सीमा ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे ही बिजली कटनी शुरू हो गई थी। पूरी रात बारिश की वजह से कटौती का सिलसिला चलता रहा। वहीं राजेंद्र नगर बिजली घर से जुड़े इलाके शालीमार गार्डन, श्याम एंक्लेव समेत कई इलाकों में सुबह चार बजे से छह बजे तक बिजली गुल रही। वसुंधरा सेक्टर दो-बी में शनिवार शाम करीब छह बजे लाइन में फॉल्ट होने से बिजली गुल रही। देर रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। करीब आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम को बिना बिजली के मोटर नहीं चलने से टंकियों में पानी स्टोर नहीं कर सके। साथ ही रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

---
इन इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे आपूर्ति बाधित
साहिबाबाद व महाराजपुर क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 व 11 केवी उपकेंद्र महाराजपुर एक के फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अनुरक्षण कार्य हुआ। वहीं 33 केवी इंडिपेंडेंट फीडर अंबिका स्टील पर 33 केवी लाइन के तार व पोल बदलने का कार्य किया गया। इससे अंबिका स्टील फैक्ट्री, संबंधित औद्योगिक क्षेत्र, वसुंधरा सेक्टर-10 व 16, ट्रांसयमुना इंडस्ट्री, वैशाली सेक्टर-6 और महाराजपुर तीन समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ इलाकों में फॉल्ट हो गया था, जिन्हें ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश के दौरान शटडाउन दिया गया था, जिससे कोई हादसा ना हो। -बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed