फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power outage for seven hours in various parts of Indraprastha Colony.

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अलग-अलग जगह सात घंटे बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Power outage for seven hours in various parts of Indraprastha Colony.
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अलग-अलग जगहों पर करीब सात घंटे बिजली गुल रही। सुबह बिजली गुल होने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। वहीं इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, भोपुरा, वसुंधरा समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह हुई बारिश की वजह से दो से तीन घंटे बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी रविकुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे ही बिजली का आना-जाना शुरू हो गया। करीब आठ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सोमवार सुबह पांच बजे से फिर बिजली चली गई और सुबह 11 बजे आपूर्ति सामान्य हुई। इस वजह से लोग पानी नहीं भर सके। वहीं, इंदिरापुरम, वसुंधरा, शालीमार गार्डन और भोपुरा में बारिश की वजह से सोमवार सुबह करीब दो-दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एसडीओ बृजमोहन दुबे ने बताया कि लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति कुछ इलाकों की बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन

इन इलाकों में आज आपूर्ति बाधित रहेगी
साहिबाबाद। वसुंधरा के कई सेक्टरों में मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली निगम तकनीकी-11, केवी और एलटी नेटवर्क साहिबाबाद की ओर से बिजली फीडरों के मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। सेक्टर-दो सी वसुंधरा में सुबह 9 से 11 बजे तक, सेक्टर-10 वसुंधरा के फीडर नंबर दो, सेक्टर दो ए वसुंधरा में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सेक्टर आठ के फीडर नंबर तीन पर काम होगा। सेक्टर एक वसुंधरा में दोपहर एक से तीन बजे तक एमिटी फीडर और सेक्टर तीन वसुंधरा के रेल विहार क्षेत्र में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। वहीं, अधिशासी अभियंता अजय यादव ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर अपील की है कि वे कटौती को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed