{"_id":"68264117b78b72560c0a6501","slug":"policemen-were-beaten-up-after-being-thrown-on-the-ground-their-uniforms-were-torn-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4985-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में बुधवार रात दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर पीटा गया। झगड़ा कर रहे दोनों भाइयों और उनको पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की पीआरवी बाइक में भी तोड़फोड़ की। घटना में पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई और नेम प्लेट भी टूट गई। पुलिसकर्मियों ने घर में छिपकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि कांस्टेबल रविंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल आफताब आलम डायल-112 पीआरवी बाइक पर तैनात हैं। दोनों लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चलते हैं। रविंद्र कुमार ने थाने में शिकायत देकर बताया कि बुधवार को वह अपने साथी के साथ पीआरवी बाइक से राधा कृष्ण मंदिर बेहटा पुलिया पर मौजूद थे। मीना रावत नाम की महिला ने सूचना दी कि राहुल गार्डन कॉलोनी बुद्ध बाजार में पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई आपस में लड़ रहे हैं। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित थी। दो भाई आपस में लड़ाई कर गाली गलौज कर रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़ाई कर रहे दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों भाई जयकुमार उर्फ कालू और राजकुमार ने पुलिसकर्मियों को ही गाली देनी शुरू कर दी। इसके बाद जब पुलिस दोनों को अपने साथ ले जाने लगी तो दोनों आरोपी भाई किसी चवन्नी नाम के युवक को बुलाने की बात कहने लगे। कुछ ही देर में उनके पड़ोस में रहने वाला चवन्नी उर्फ राजेश और उसकी पत्नी वहां पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि चवन्नी ने दोनों भाइयों को पुलिसकर्मियों को पीटने के लिए उकसाया। उसके कहने पर ही दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के गिरेवान पकड़कर उनके साथ धक्कामुक्की की। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि कानून अपने हाथ में मत लो। इस पर दोनों भाई कहने लगे कि तुम क्यों आए हो हम दोनों भाई लड़ रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अपने घर से डंडे लेकर आ गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर गाली गलौज की। इस दौरान जयकुमार उर्फ कालू ने पत्थर से रविंद्र कुमार के चेहरे पर ईंट से भी हमला कर दिया। हमले में वह जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद आरोपियों ने जमकर पिटाई की। साथी पुलिसकर्मी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनकी भी पिटाई की।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोनी बॉर्डर थाने में बीएनएस की 115(2), 351(2), 352, 121(1), 3(5) और 132 में जयकुमार उर्फ कालू, राजकुमार, चवन्नी उर्फ राजेश और राजेश की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी कालू को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोट नहीं आई है।